businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम फिर बढ़े, दिल्ली में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices again increased 469603नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद मंगलवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वैट में कटौती के बाद कोलकाता में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल भाव मंगलवार को क्रमश: 90.93 रुपये, 91.12 रुपये, 97.34 रुपये और 92.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल का भाव दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 81.32 रुपये, 84.20 रुपये, 88.44 रुपये और 86.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।

पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 35 पैसे, मुंबई में 34 पैसे और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जबकि कोलकाता में 66 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली में 35 पैसे, मुंबई में 38 पैसे और चेन्नई में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई जबकि कोलकाता में 36 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

पश्चिम बंगाल सरकार ने दो दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर वैट में एक रुपया प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के मई डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को बीते सत्र से 1.38 फीसदी की तेजी के साथ 65.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अप्रैल अनुबंध में बीते सत्र से 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 62.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

[@ ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन]


[@ जेनिफर बोली, बुरा सपना था हाईस्कूल]


[@ ब्रेट ली ने इस क्रिकेटर को बताया भारतीय गेंदबाजी का भविष्य]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0