businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल की कीमत में 13वें दिन बढ़ोतरी जारी, कच्चा तेल भी तेज

Source : business.khaskhabar.com | Jun 19, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices continue to rise on 13th day 443681नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार 13वें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी तेजी बनी हुई है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 42 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया है। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है, क्योंकि भारत तेल की अपनी जरूरतों के लिए मुख्य रूप से आयात पर निर्भर करता है।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 56 पैसे, 54 पैसे, 55 पैसे 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दीं। डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 63 पैसे, 57 पैसे, 60 पैसे और 54 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 78.37 रुपये, 80.13 रुपये, 85.21 रुपये और 81.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 77.06 रुपये, 72.53 रुपये, 75.53 रुपये और 74.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

लगातार 13 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 7.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 7.69 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर शुक्रवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 41.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले ब्रेंट का भाव 42.01 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 39.13 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था जबकि डब्ल्यूटीआई का भाव इससे पहले 39.48 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। (आईएएनएस)

[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ अखरोट है सेहत के लिए फायदेमंद]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0