businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में 7वें दिन वृद्धि जारी, ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर के पार

Source : business.khaskhabar.com | Feb 15, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices continue to rise on 7th day brent crude crosses $ 63 468796नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को लगातार सातवें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल 89 रुपये लीटर के करीब पहुंच गया है, जबकि मुंबई में 95.46 रुपये लीटर बिकने लगा है और कच्चे तेल में जिस प्रकार तेजी का सिलसिला जारी है, उससे पेट्रोल और डीजल की महंगाई पर लगाम लगाने के जल्द कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली में लगातार सात दिनों में पेट्रोल 2.04 रुपये लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 2.22 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 26 पैसे, कोलकाता में 24 पैसे, मुंबई में 25 पैसे, जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे, जबकि मुंबई में 30 पैसे और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 88.99 रुपये, 90.25 रुपये, 95.46 रुपये और 91.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बढ़कर क्रमश: 79.35 रुपये, 82.94 रुपये, 86.34 रुपये और 84.44 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध सोमवार को बीते सत्र से 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 63.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में सोमवार को बीते सत्र से 2.30 फीसदी की तेजी के साथ 60.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

जानकार बताते हैं कि कच्चे तेल की मांग आगे बढ़ने की उम्मीदों से दाम में तेजी बनी हुई है। (आईएएनएस)

[@ शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी]


[@ 1,497 क्रेडिट कार्ड्स संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड]


[@ छोटे पर्दे पर नए शो में नजर आएगी यह जोड़ी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0