businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में छठे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices continue to rise on tuesday 423034नई दिल्ली। नए साल में लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकता और चेन्नई में 11 पैसे जबकि मुंबई में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.74 रुपये, 78.33 रुपये, 81.33 रुपये और 78.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 68.79 रुपये, 71.15 रुपये, 72.14 रुपये और 72.69 रुपये प्रति लीटर हो गई है। (आईएएनएस)

[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]


[@ दुष्कर्म का शिकार होते बचीं फराह ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0