businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश भर में पेट्रोल, डीजल की कीमतें लगातार छू रही नई ऊंचाई

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices continue to rise touching new highs across country 484075नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी जारी रही, जिससे कीमतें देश भर में नई ऊंचाई को पार कर गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 100.21 रुपये से 35 पैसे बढ़कर गुरुवार को 100.56 रुपये प्रति लीटर हो गई।

शहर में डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।

देश भर में पेट्रोल और डीजल दोनों की खुदरा कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई, लेकिन राज्यों में स्थानीय करों के स्तर के आधार पर वास्तविक दरें भिन्न थीं।

देश में ईंधन की कीमतें पिछले दो महीने से अधिक समय से बढ़ रही हैं।

बुधवार को, बढ़ी हुई दर ने दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों ने सेंचुरी के मार्क को पार कर लिया।

पेट्रोल की कीमत अब लगभग पूरे देश में 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है। डीजल भी तेजी से इस दिशा में बढ़ रहा है। (आईएएनएस)

[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ अण्डा सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ मैंने ‘इश्क गुनाह’ के लिए ऑडिशन दिया: निकी वालिया]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0