businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिल्ली में 75 रुपये लीटर से नीचे आया पेट्रोल, लगातार 5वें दिन घटा दाम

Source : business.khaskhabar.com | Jan 20, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices cut further on monday 425411नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को सोमवार को लगातार पांचवें दिन राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने फिर पेट्रोल के दाम में 11 से 12 पैसे जबकि डीजल के दाम में 19 से 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 75 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। लगातार पांच दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का दाम भी 80 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.98 रुपये, 77.58 रुपये, 80.58 रुपये और 77.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 68.26 रुपये, 70.62 रुपये, 71.57 रुपये और 72.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल के दाम में सोमवार को दिल्ली और कोलकाता में 11 पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल का दाम फिर दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। (आईएएनएस)

[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ शारीरिक शोषण का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस ]


[@ ये ब्यूटीक्वीन वैक्यूमक्लीनर से शरीर करे साफ...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0