businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Jan 09, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices rise crude oil also rise 423406नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद फिर तेजी देखी जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों की बढ़ोतरी के बाद बुधवार को स्थिरता बनी रही।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.81 रुपये, 78.39 रुपये, 81.40 रुपये और 78.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बढ़कर क्रमश: 68.94 रुपये, 71.31 रुपये, 72.29 रुपये और 72.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में सात पैसे, कोलकाता में छह पैसे और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

डीजल का दाम फिर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे जबकि कोलकाता में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है।

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव कम होने का संकेत मिलने पर कच्चे तेल के दाम में पिछले सत्र में तेजी पर ब्रेक लग गया था, लेकिन फिर कीमतों में तेजी लौटी है और ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 65.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 66.09 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के फरवरी अनुबंध में 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 60.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

[@ महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..]


[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


[@ निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0