businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला तीसरे दिन जारी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 22, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices rise for 3rd straight day across metros 459526नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल कंपनियों ने देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में सात से आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है जबकि डीजल के दाम में 18 से 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में इन तीन दिनों में पेट्रोल 40 पैसे जबकि डीजल 61 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोल के दाम में रविवार को दिल्ली और कोलकाता में आठ पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई में 20 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते दिनों कच्चे तेल के दाम में हुई बढ़ोतरी के चलते देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 81.46 रुपये, 83.03 रुपये, 88.16 रुपये और 84.53 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 71.07 रुपये, 74.64 रुपये, 77.54 रुपये और 76.55 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे और वृद्धि हो सकती है क्योंकि कच्चे तेल के दाम में बीते दो हफ्ते से ज्यादा दिनों के दौरान काफी बढ़ोतरी देखी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध बीते शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 2.06 फीसदी की तेजी के साथ 45.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस महीने के निचले स्तर से बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 10 डॉलर प्रति बैरल उछला है। दो नवंबर को बेंट्र क्रूड का भाव 35.74 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था।

न्यूयार्क मकेर्टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 1.29 फीसदी की तेजी के साथ 42.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इससे पहले दो नवंबर को डब्ल्यूटीआई का भाव 33.64 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था। (आईएएनएस)

[@ जेनिफर बोली, बुरा सपना था हाईस्कूल]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ याददाश्त करनी है मजबूत तो रात को लें भरपूर नींद]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0