businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम तीसरे दिन बढ़े, 50 डॉलर प्रति बैरल के करीब ब्रेंट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 04, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices rise for third day 460841नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार तीसरे दिन बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में भी लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 50 डॉलर प्रति बैरल के करीब चला गया है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 20 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 19 पैस जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 23 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 24 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 82.86 रुपये, 84.37 रुपये, 89.52 रुपये और 85.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 73.07 रुपये, 76.64 रुपये, 79.66 रुपये और 78.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इस महीने दिसंबर में लगातार तीन दिनों की वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 52 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है जबकि डीजल के दाम में 65 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 49.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, इससे पहले भाव 49.77 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया था जोकि मार्च के बाद का सबसे उंचा स्तर है। पिछले महीने भी ब्रेंट का भाव 49.09 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा था।

जबकि न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 46.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

[@ कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ प्यार में बाधक बना पति तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0