businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम तीसरे दिन बढ़े, 61 डॉलर प्रति बैरल पर ब्रेंट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 11, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices rise for third day 468372नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। देशभर में पेट्रोल का भाव फिर एक नई उंचाई पर चला गया है। दिल्ली में डीजल का भाव 78 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार नौ सत्रों की तेजी में थोड़ी नरमी देखी जा रही है लेकिन बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल का भाव दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे, और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 30 पैसे, मुंबई में 31 पैसे और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 87.85 रुपये, 89.16 रुपये, 94.36 रुपये और 90.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बढ़कर क्रमश: 78.03 रुपये, 81.61 रुपये, 84.94 रुपये और 83.18 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में गुरुवार को बीते सत्र से 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में बीते सत्र से 0.49 फीसदी की नरमी के साथ 58.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


[@ IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0