businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल तेज

Source : business.khaskhabar.com | Feb 12, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices stable crude oil up 429357नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 71.94 रुपये, 74.58 रुपये, 77.60 रुपये और 74.73 रुपये प्रति लीटर पर बना बना हुआ है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 64.87 रुपये, 67.19 रुपये, 67.98 रुपये और 68.50 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

एक दिन पहले पेट्रोल का भाव फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर कम हो गया था। डीजल का दाम भी दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई में 21 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर घट गया था।

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते तेल की मांग में कमजोरी रहने की आशंकाओं के बीच बीते कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ था। लेकिन चीन में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर किए गए उपायों से यह आशंका अब छटने लगी है। जिससे तेल के दाम में तेजी लौटी है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 54.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटी के मार्च डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.30 फीसदी की तेजी के साथ 50.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।  (आईएएनएस)

[@ अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव ]


[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]


[@ नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0