businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पॉलिसीबाजार ने शुरू की कोरोनावाइरस हेल्पलाइन

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 policybazaar started coronavirus helpline 434611गुरुग्राम। ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पॉलिसीबाजारडॉटकॉम ने कोरोनाइवाइरस के बारे में इंश्योरेंस संबंधी पूछताछ एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। यह हेल्पलाइन नंबर सप्ताह के सभी 7 दिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक काम करेगा। यह सर्विस सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर 0124-6372005 है। इस पर कोई भी पूछताछ कर सकता है, फिर चाहे उन्होंने पॉलिसीबाजारडॉटकॉम वेबसाइट से पॉलिसी खरीदी हो या नहीं।

ग्रुप सीईओ एवं सह संस्थापक यशीष दहिया ने कहा, "ऐसे मुश्किल वक्त में हमें एक दूसरे की मदद करने और मुसीबत के वक्त एकजुट होने की सीख मिलती है। ऐसे ही वक्त में हमें एक मजबूत इंश्योरेंस कवर का महत्व समझ में आता है जो हमें मृत्यु, बीमारी और अपंगता से सुरक्षित रखता है।"

उन्होंने कहा, "कोरोनावाइरस जैसी महामारी से प्रभावित कोई व्यक्ति अगर इलाज कराने जाता है तो वह कभी नहीं चाहेगा कि उसकी जीवन भर की बचत पूंजी इसमें खर्च हो जाए और उसे आर्थिक बोझ तले दबना पड़े। इसलिए एक शुभचिंतक के रूप में मेरी सलाह है कि कि इंश्योरेंस को प्राथमिकता बनाते हुए एक पॉलिसी जरूर रखें।" (आईएएनएस)

[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ लडकियों से बोला टीचर-प्रेम के बिना संगीत नहीं...आ गई शामत]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0