businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

6 दिन बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट पर लगा ब्रेक

Source : business.khaskhabar.com | Feb 05, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 price stability of petrol and diesel 428245नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला छह दिन बार फिर एक बार थम गया है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में आने वाले दिनों में फिर कटौती देखने को मिल सकती है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम पूर्ववत क्रमश: 72.98 रुपये, 75.65 रुपये, 78.63 रुपये और 75.83 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 66.04 रुपये, 68.41 रुपये, 69.22 रुपये और 69.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हालांकि बुधवार को कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है लेकिन बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव अभी भी 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है, जोकि बीते करीब 13 महीने का सबसे निचला स्तर है। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के कारण कच्चे तेल की मांग घट सकती है, क्योंकि चीन कच्चे तेल का बड़ा आयातक है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 54.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 50.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 49.48 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा। (आईएएनएस)


[@ ये ब्यूटीक्वीन वैक्यूमक्लीनर से शरीर करे साफ...]


[@ प्यार में बेवफाई! छात्रा ने किया प्रेमी का मर्डर, और फिर...]


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0