businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

राजेश्वर राव ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rajeshwar rao appointed rbi deputy governor 454632नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कार्यकारी निदेशक एम. राजेश्वर राव को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति समिति ने बुधवार को राव को डिप्टी गवर्नर बनाए जाने का अनुमोदन किया है।

राव वर्तमान में केंद्रीय बैंक के साथ एक कार्यकारी निदेशक हैं।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के पद पर भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक एम. राजेश्वर राव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।"

राव आरबीआई एन. एस. विश्वनाथन की जगह लेंगे। यह पद छह महीने से यह पद खाली पड़ा हुआ था। विश्वनाथन 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए थे।
(आईएएनएस)

[@ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह मैजिक केक..]


[@ विज्डन की टेस्ट व वनडे टीम में कोहली सहित 4 भारतीय शामिल, पाक खिलाड़ी नहीं बना सके जगह]


[@ 1,497 क्रेडिट कार्ड्स संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0