businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंटरनेट कंपनी काकाओ संग सैमसंग ने की साझेदारी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 04, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 samsung joins ai provider kakao on smart home biz 470595सोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने स्मार्ट होम बिजनेस को अधिक बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) साल्यूशंस प्रोवाइडर काकाओ एंटरप्राइज कॉर्पोरेशन के साथ एक सहयोग किया है। इस करार के तहत काकाओ एंटरप्राइजेज के काकाओ एआई प्लेटफॉर्म के साथ सैमसंग के स्मार्ट डिवाइस और होम एप्लाइंसेस संबद्ध होंगे।

इसकी मदद से उपभोक्ता काकाओ समर्थित मोबाइल एप्लीकेशंस या काकाओ के स्मार्ट स्पीकर्स के माध्यम से इसके इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) प्लेटफॉर्म से कनेक्टेड सैमसंग के प्रोडक्ट्स को ऑपरेट कर पाएंगे।

सैमसंग ने कहा है कि इसके वॉशर्स, ड्रायर्स, एयर प्यूरीफायर्स और रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिन्हें काकाओ आई-प्लेटफॉर्म से कंट्रोल किया जा सकेगा।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आगे जाकर साल की पहली छमाही में एयर कंडीशनर्स, कपड़ों की देखभाल से जुड़े एप्लायंसेस, डिशवॉसर्स को भी इस लिस्ट में शामिल करेगी।
(आईएएनएस)

[@ इस शो से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है अभिनेत्री साक्षी तंवर]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0