businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग इसी साल लांच करेगी मोडक़र रखने वाला स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 06, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 samsung set to launch foldable smartphone this year 339130सियोल। सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा है कि वह इसी साल फोल्डेबल (मुडऩेवाला) स्मार्टफोन लांच करनेवाली है। सीएनबीसी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

यह स्मार्टफोन पारंपरिक फ्लिप फोन की तरह ही होगा, जिसमें हैंडसेट के दोनों हिस्सों को एक हिंग की मदद से जोड़ा जाएगा। लेकिन दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज मोड़ पर भी वास्तविक डिस्प्ले देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के आईटी और मोबाइल कम्यूनिकेशन डिविजन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी. जे. कोह के हवाले से सीएनबीसी की मंगलवार देर रात जारी रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘अब एक फोल्डेबल डिवाइस लांच करने का वक्त आ चुका है, क्योंकि ग्राहकों के सर्वेक्षण से यह पता चलता है कि इस तरह के हैंडसेट का भी बाजार है।’’

इस हैंडसेट के बारे में विस्तृत जानकारी नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में होने वाले सैमसंग डेवलपर्स कांफ्रेस में दी जाएगी।

हालांकि, कोह ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि इस डिवाइस को पूरी तरह से कब लांच किया जाएगा, या फिर इसे बिक्री के लिए बाजार में कब उतारा जाएगा।

(आईएएनएस)

[@ गजब! शादी के दिन दूल्हे के मन में उठते है ये सवाल]


[@ खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम]


[@ परीक्षा और इंटरव्यू में पानी हैं सफलता तो अपनाएं ये उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0