businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 117 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex goes up by 117 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.34 अंकों की तेजी के साथ 26,560.15 पर और निफ्टी 31.30 अंकों की तेजी के साथ 7,936.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 110.43 अंकों की तेजी के साथ 26,553.24 पर खुला और 117.34 अंकों या 0.44 फीसदी तेजी के साथ 26,560.15 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,599.12 के ऊपरी और 26,492.50 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 29.15 अंकों की तेजी के साथ 7,933.90 पर खुला और 31.30 अंकों या 0.40 फीसदी तेजी के साथ 7,936.05 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,946.85 के ऊपरी और 7,916.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही।तेल एवं गैस (0.84 फीसदी), वाहन (0.81 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.64 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के चार सेक्टरों रियल्टी (1.35 फीसदी), बिजली (0.61 फीसदी), धातु (0.21 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.04 फीसदी) में गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0