businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर सेंसेक्स 293 अंकों की तेजी पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex goes up by 293 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 293.15 अंकों की तेजी के साथ 27,319.85 पर और निफ्टी 87.05 अंकों की तेजी के साथ 8,173.90 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 118.42 अंकों की तेजी के साथ 27,145.12 पर खुला और 293.15 अंकों यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 27,319.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने रिकॉर्ड 27,354.99 के ऊपरी और 27,144.56 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 46.10 अंकों की तेजी के साथ 8,132.95 पर खुला और 87.05 अंकों यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 8,173.90 पर बंद हुआ।

 दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,180.20 के ऊपरी और 8,126.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 124.91 अंकों की तेजी के साथ 9,793.67 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 224.76 अंकों की तेजी के साथ 10,851.83 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.79 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.40 फीसदी), बैंकिंग (1.38 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.29 फीसदी) और धातु (1.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के एकमात्र सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.22 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0