businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुम्बई को माले से जोड़ेगा स्पाइसजेट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 spicejet to connect mumbai with male 462721नई दिल्ली। स्पाइसजेट ने मुम्बई और मालदीव की राजधानी माले के बीच दो नई सीजनल फ्लाइट्स के परिचालन का ऐलान किया है। मुम्बई और माले के बीच दो सीधी फ्लाइट्स 24 दिसम्बर के बाद चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। इन उड़ानों का परिचालन भारत और मालदीव के बीच हुए बबल एग्रीमेंट के तहत होगा।

3 जनवरी, 2021 तक फ्लाइट्स का ऑपरेशन मंगलवार और शुक्रवार के अलावा सभी दिन होगा। चार जनवरी, 2021 से फ्लाइट्स हर सोमवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होंगी।

एअरलाइन ने इन फ्लाइट्स के लिए बोइंग 737 एअरक्राफ्ट को डिप्लॉय किया है।

माले से मुम्बई आने वाली फ्लाइट के टिकट की कीमत 9501 रुपये और मुम्बई से माले जाने वाली फ्लाइट की कीमत 9012 रुपये है। (आईएएनएस)

[@ प्राकृतिक टिप्स से पाएं कुदरती काले बाल]


[@ 5टिप्स:हेल्दी रखे,फ्रेश फील कराये ग्रीन कलर]


[@ TV पर आने से पहले मनोरंजन के लिए फिल्में देखती थीं रीना, लेकिन...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0