businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 01, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 stock market boom before budget 427652मुंबई। आम बजट आने से पहले घरेलू शेयर बाजार में शनिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 76 अंक से ज्यादा तक चढ़ा और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत विदेशी संकेतों और आगामी बजट में सरकार द्वारा देश की आर्थिक विकास को रफ्तार देने की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ था। सुबह 10.14 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 69.99 अंकों यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 40,793.48 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी इसी समय 12.70 अंकों यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 11,974.80 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 29.69 अंकों की तेजी के साथ 40,753.18 पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 23.10 अंकों की गिरावट के साथ 11,939 पर खुला।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आगामी वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। बाजार के जानकार बताते हैं कि घरेलू कारोबारियों को उम्मीद है कि सरकार देश की आर्थिक विकास दर बढ़ाने की दिशा में इस बजट में कई नई घोषणाएं कर सकती हैं। (आईएएनएस)

[@ चेज मास्टर के रूप में उभरे कोहली, रिकार्ड बुक में लिखा नए सिरे से अध्याय]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ मिताली ने कहा, 1999 में मुझे जब भारत के लिए खेलने का मौका मिला... ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0