businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सन फार्मा ने अमेरिका की ऑर्गेनॉन का 11.75 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया, 7 प्रतिशत से अधिक उछले शेयर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sun pharma acquires us based organon for $1175 billion shares surge over 7 809265मुंबई । भारतीय कंपनी सन फार्मा ने अमेरिका की फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक ऑर्गेनॉन का 11.75 अरब डॉलर (भारतीय रुपए में 1.10 लाख करोड़ रुपए) में अधिग्रहण करने का फैसला किया है। इसे भारतीय फार्मा सेक्टर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है। 
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह एक ऑल-कैश डील है, जिसमें सन फार्मा 14 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से ऑर्गेनॉन में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण इनोवेटिव दावाइयों के कारोबार को बढ़ाने और स्थापित ब्रांडों और ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की उसकी रणनीति के अनुरूप है।
इस सौदे से सन फार्मा को बायोसिमिलर सेगमेंट में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में प्रवेश करने में भी मदद मिलेगी।
इस अधिग्रहण के बाद, संयुक्त इकाई के लगभग 12.4 अरब डॉलर के राजस्व के साथ शीर्ष 25 वैश्विक दवा कंपनियों में शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही महिला स्वास्थ्य और बायोसिमिलर क्षेत्र में इसकी स्थिति और मजबूत होगी।
न्यू जर्सी स्थित ऑर्गेनॉन महिला स्वास्थ्य, बायोसिमिलर और स्थापित दवाओं के क्षेत्र में काम करती है, जिसके पास 70 से अधिक उत्पादों का पोर्टफोलियो है और 140 से अधिक देशों में इसकी उपस्थिति है।
दोनों कंपनियों के बोर्ड द्वारा अनुमोदित यह लेनदेन, नियामक अनुमोदन और ऑर्गेनॉन के शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन, 2027 की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद है।
सन फार्मा इस सौदे के लिए आंतरिक आय और लोन के मिक्स से धन जुटाने की योजना बना रही है।
दिसंबर 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए, ऑर्गेनॉन ने 6.2 अरब डॉलर का राजस्व और 1.9 अरब डॉलर का समायोजित ईबीआईटीडीए दर्ज किया।
सुबह 10:50 पर सनफार्मा का शेयर करीब 7.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,741 रुपए पर था। 
--आईएएनएस
 

[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]