businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 07, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 the biggest drop in petrol diesel prices this month 428575नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 21 से 22 पैसे जबकि डीजल के दाम में 24 से 26 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते दिनों कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण देश में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार राहत मिल रही है। इस महीने में अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 59 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 60 पैसे लीटर की राहत मिली है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.68 रुपये, 75.36 रुपये, 78.34 रुपये और 75.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.68 रुपये, 68.04 रुपये, 68.84 रुपये और 69.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 21 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 25 पैसे जबकि चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वहां की अर्थव्यवस्था में सुस्ती छाने की आशंकाओं से बीते दो सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 10 डॉलर प्रति बैरल टूट गया है। हालांकि, शुक्रवार को तेल के दाम में पिछले सत्र के मुकाबले थोड़ी बढ़त देखने को मिली।

इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 55.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र से 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 51.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ कभी-कभी गर्भावस्था भूल जाती हैं ये अभिनेत्री]


[@ अख्तर ने कसा तंज! भारतीय कप्तान कोहली से कीजिए हमारे कप्तान की तुलना, दी यह सलाह]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0