businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला चौथे दिन जारी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 10, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 the increase in the price of petrol and diesel continues on the fourth day 442830नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को चौथे दिन जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.40 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 71.62 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है।

लगातार चार दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 2.14 रुपये लीटर महंगा हो गया तो डीजल की कीमत में 2.23 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बुधवार को बढ़कर क्रमश: 73.40 रुपये, 75.36 रुपये, 80.40 रुपये और 77.43 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 71.62 रुपये, 67.63 रुपये, 70.35 रुपये और 70.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है। (आईएएनएस)

[@ भारत की बेखौफ बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित बीसीसीआई चीफ गांगुली]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0