businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नई मर्सिडीज एस-क्लास फेसलिफ्ट 15 जून को होगी लान्च, पढ़िए कितनी खास है ये एडवांस कार

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 the new mercedes s class facelift will be launched on june 15th read how special this advanced car is 816635
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
भारत में मर्सिडीज-बेंज 15 जून को सेडान S-Class का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस बार इस गाड़ी को सबसे पहले प्लग-इन हाइब्रिड इंजन के साथ बाजार में उतारेगी। बाद में इसके पेट्रोल वेरिएंट को भी लाइनअप में शामिल किया जाएगा। लेकिन डीजल इंजन को लेकर कंपनी ने अभी कोई साफ जानकारी नहीं दी है। 

इतनी होगी कीमतः 
इस अपडेटेड S-Class की एक्स-शोरूम कीमत 2 करोड़ रुपये से लेकर 2.4 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इसका प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट इस रेंज में सबसे महंगा हो सकता है। कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए मर्सिडीज इसे महाराष्ट्र के चाकन प्लांट में ही असेंबल (लोकल प्रोडक्शन) करने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि इस गाड़ी को इस साल जनवरी के आखिर में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। 

हाइब्रिड इंजन: 
कैसा रहेगा पावर और परफॉर्मेंसः कंपनी भारत में इसका 'S 450e EQ हाइब्रिड' वेरिएंट ला रही है। इसमें मिलने वाले इंजन और पावर की डिटेल्स कुछ इस तरह हैं: 
इंजन और पावर: 

इसमें 3.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल 6-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है। दोनों मिलकर कुल 435 hp की पावर और 680 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जेनरेट करते हैं। 

बैटरी और रेंज: 

इसमें 22 kWh की बैटरी दी गई है। दावा है कि सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर ही यह कार 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 

रफ्तार: 

भारी बैटरी (कुल वजन 2,465 किलोग्राम) होने के बावजूद यह कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। यह वेरिएंट सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ आता है। 

पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स का गणितः 
जो लोग प्लग-इन हाइब्रिड नहीं लेना चाहते, उनके लिए बाद में S 450 पेट्रोल वेरिएंट लाया जाएगा। इसमें भी वही 3.0-लीटर का इंजन मिलता है, लेकिन हाइब्रिड सेटअप की जगह 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। ये एक्सीलरेट करते समय गाड़ी को एक्स्ट्रा पावर देता है। 

यह पेट्रोल वेरिएंट 404 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है। मर्सिडीज के 4Matic AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम की वजह से यह सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। यानी यह हाइब्रिड वाले मॉडल से लगभग एक सेकंड ज्यादा तेज है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में S 350d डीजल वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें 330 hp और 650 Nm टॉर्क मिलता है। लेकिन भारत में इसके आने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। 

केबिन और फीचर्स: अब मिलेगी नई सुपरस्क्रीन
नई S-Class के अंदर कदम रखते ही सबसे बड़ा बदलाव इसकी डैशबोर्ड स्क्रीन के रूप में नजर आता है। कंपनी ने इसमें अपनी नई सुपरस्क्रीन सेटअप दिया है। 

स्क्रीन्स से होंगे फीचर्स कंट्रोल: 

ड्राइवर और बगल वाले पैसेंजर के लिए दोनों तरफ 12.3-इंच के डिस्प्ले दिए गए हैं। वहीं, बीच में 14.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन मिलता है, जिससे कार के ज्यादातर फीचर्स कंट्रोल होते हैं। 

नया सेंट्रल कंप्यूटर: 
कार में लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर दिया गया है। यह गाड़ी के सेंट्रल कंप्यूटर की तरह काम करता है, जो हेडलाइट और कैमरों से लेकर सस्पेंशन और इंजन तक को कंट्रोल करता है। इसमें गूगल मैप्स आधारित नेविगेशन और डिजिटल असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। 

स्मार्ट वेंट्स और कम बटन: 

कार के सभी एसी वेंट्स को स्क्रीन के जरिए डिजिटली एडजस्ट किया जा सकता है, हालांकि मैनुअल सेटिंग का विकल्प भी है। डैशबोर्ड पर फिजिकल बटन अब नाममात्र के रह गए हैं, स्क्रीन के ठीक नीचे बस एक पतली पट्टी में कुछ शॉर्टकट टच बटन दिए गए हैं। 

पीछे बैठने वालों के लिए वीआईपी इंतजामः 

पिछली सीट पर बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए फ्रंट सीट्स के पीछे 13.1-इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स लगाई गई हैं। पहले मिलने वाले रियर कंट्रोलर टैबलेट को हटाकर अब स्मार्टफोन जैसे दिखने वाले दो छोटे टच कंट्रोलर दिए गए हैं। इसके अलावा गाड़ी को तंग जगहों पर आसानी से मोड़ने के लिए रियर-व्हील स्टीयरिंग दी गई है। इसमें 4.5-डिग्री स्टैंडर्ड है और 10-डिग्री का विकल्प अलग से चुना जा सकता है। 

बाहर का लुक कितना बदलाः 

सामने की तरफ देखें तो इसकी ग्रिल को पहले से लगभग 20 प्रतिशत बड़ा कर दिया गया है। इसमें क्रोम-फिनिश वाले छोटे स्टार्स और चारों तरफ चमकने वाली लाइट मिलती है। बोनट पर लगा मर्सिडीज का मशहूर थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो भी अब चमकता हुआ नजर आएगा।

[@ यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]