businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टोयोटा कर रही फारच्यूनर की नई जेनरेशन लाने की तैयारी, क्या होंगे बदलाव यहां पढ़ें

Source : business.khaskhabar.com | May 25, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 toyota is preparing to launch a new generation of the fortuner read about the changes here 816047
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

टोयोटा अपनी फारच्यूनर की नई जेनरेशन को लान्च करने की तैयारी कर रही है। इसे कब तक पेश किया जा सकता है। टोयोटा की ओर से नई जेनरेशन Toyota Fortuner को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले इसकी नई जेनरेशन को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। 

निर्माता ने इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी में कॉस्मैटिक से लेकर मैकेनिकल बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें नए फीचर्स और नए इंजन के विकल्प भी शामिल हो सकते हैं। 

ऐसे होंगे फीचर्सः 
नई जेनरेशन टोयोटा की फॉर्च्यूनर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें नए डिजाइन के बंपर, ग्रिल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, टेल लाइट, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर ऑडियो सिस्टम के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

इतना दमदार इंजनः 
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ भी ऑफर किया जा सकता है। जिससे इसकी माइलेज में सुधार हो सकता है। इसके साथ निर्माता की ओर से मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिल सकते हैं। टोयोटा की ओर से फॉर्च्यूनर एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्च को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन उम्मीद है कि ग्लोबल बाजार में इस एसयूवी को इस वित्त वर्ष के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

क्या भारत आएगीः 
टोयोटा के लिए भारत बड़ा और जरूरी बाजार है। निर्माता अपनी कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाती है। टोयोटा की बिक्री में Frotuner का बड़ा हिस्सा शामिल है। ऐसे में उम्मीद है पहले इसे ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ समय बाद ही नई जेनरेशन को भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]