businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दो दिवसीय बैंक हड़ताल रही सफल : एआईबीईए

Source : business.khaskhabar.com | Mar 16, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 two day bank strike successful aibea 472024चेन्नई। सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल सफल रही। बैंक कर्मचारी संघ के एक शीर्ष नेता ने ये बात कही है। दो दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हुई थी।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम, ने कहा कि विभिन्न राज्यों में हमारी यूनियनों से प्राप्त रिपोटरें के अनुसार, हड़ताल सफल रही है। बैंक की अधिकांश शाखाएं बंद हैं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में कुछ शाखाएं खुली थीं लेकिन कोई भी बैंकिंग लेनदेन नहीं किया गया क्योंकि अन्य कर्मचारी हड़ताल पर थे।

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का फैसला किया है और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने विरोध में हड़ताल का आह्वान किया था।

बैंकिंग क्षेत्र में नौ यूनियनों की एक संस्था यूएफबीयू ने हड़ताल का आह्वान किया था। (आईएएनएस)

[@ घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म]


[@ यहां कब्र के नीचे सपरिवार रहते हैं, जानिए क्यों ....]


[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0