businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वारिवो इलेक्ट्रिक कंपनी ने लान्च किए चार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 75kmph की टॉप स्पीड

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 varivo electric has launched four new electric scooters with a top speed of 75kmph 816629
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
देश के ईवी बाजार में भारतीय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी वारिवो इलेक्ट्रिक ने एक साथ चार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लान्च कर दिए हैं। इन स्कूटर्स के नाम CRX High Speed, Majesty, Panzer और Edge Sports हैं। 

कंपनी ने इन स्कूटर्स को एक डीलर मीट के दौरान सामने रखा जिसमें भारत के 19 अलग-अलग राज्यों से लगभग 350 डीलर्स शामिल हुए थे। CRX High Speed सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। इसे रोज सफर करने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 75किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड, एडवांस TFT डिस्प्ले, सामान रखने के लिए 42 लीटर का बूट स्पेस और 830mm लंबी सीट दी गई है। Majaesty और Panzer की बात करें को ये दोनों स्कूटर्स स्पोर्टी दिखने के बजाय अपनी मजबूती, टिकाऊपन और सड़क पर रोज प्रजेंस के लिए जाने जाते हैं। 

इन्हें रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वहीं, Edge Sports खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका लुक स्टाइलिश है और इसे शहर के अंदर रोज के इस्तेमाल के लिए एकदम सही माना जा रहा है। 


बिक्री में बढ़ोतरीः 

Warivo Electric के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) युवराज गर्ग ने कंपनी की सफलताओं के बारे में जानकारी दी। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने अपनी बिक्री में 2.5 गुना की शानदार बढ़त दर्ज की है जो ग्राहकों और डीलर्स के बढ़ते भरोसे को दिखाती है। 

कंपनी के फ्यूचर प्लान्सः 

Warivo का पूरा ध्यान इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के पार्ट्स को भारत में ही बनाने और अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस को मजबूत करने पर है। कंपनी ने साफ किया है कि वे इस समय एक मेटल-बॉडी वाले मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रहे हैं। यह स्कूटर अपने टिकाउपन और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाएगा। साथ ही, कंपनी सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहती बल्कि छोटे कस्बों और क्षेत्रीय बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रही है।

[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]


[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]