businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विजनेट इंडिया 1500 कर्मचारियों की जल्द भर्ती करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 18, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 visionet india plans to hire 1500 employees amid pandemic 438256बेंगलुरू। कोविड-19 महामारी की वजह से विश्व के विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। इसी कारण अधिकांश क्षेत्रों में बड़ी अनिश्चितता पैदा हुई है। इस बीच आईटी/आईटीईएस कंपनी विजनेट इंडिया ने शुक्रवार को इस साल 1,500 कर्मचारियों को जोड़कर अपने कार्यबल को बढ़ाने की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि इससे पहले उसने 2019 में करीब 2,000 पेशेवरों की भर्ती की थी।

विजनेट ने कहा कि वह इस वर्ष व्यवसाय प्रक्रिया प्रबंधन (बीपीएम) काम के लिए जल्द ही सहयोगियों की भर्ती करेगा।

कोरोनावायरस का प्रसार रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद वर्तमान स्थिति ऐसी है कि आईटी कंपनियों के कर्मचारी अपने घरों से ही काम कर रहे हैं।

विजनेट इंडिया के प्रबंध निदेशक आलोक बंसल ने एक बयान में कहा, दुनिया भर में लोग इस संकट के आर्थिक प्रभावों को महसूस कर रहे हैं। इसलिए जब तक चीजें बेहतर नहीं हो जातीं तब तक अधिक ध्यान केंद्रित रहना और गति को बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

बंसल ने कहा, हम इस समय में सुरक्षा के साथ ही रोजगार सुनिश्चित करने के लिए घर से काम करने की सुविधाओं के साथ 1500 से अधिक कर्मचारियों को काम पर रख रहे हैं। हम अपनी अर्थव्यवस्था में प्रतिभा की गुणवत्ता के प्रति आश्वस्त हैं और हमें उन्हें विजनेट के साथ करियर के अवसर प्रदान करने में खुशी है।

कंपनी ने कहा कि इन पदों में से अधिकांश अगले दो सप्ताह के अंदर भरे जाने हैं।

विजनेट ने हाल ही में बेंगलुरू में अपना नया कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, जिसमें 3,000 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त किया जा सकता है।

बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के तेजी से वृद्धि करने के साथ, विजनेट का मानना है कि इस क्षेत्र में बहुत बड़ा अवसर है।

विजनेट इंडिया ने अगले एक वर्ष में अपने बीएफएसआई उत्पाद और सेवा पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बनाई है, जिसमें डेटा विज्ञान, उद्यम स्वचालन और क्लाउड इंजीनियरिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है। (आईएएनएस)

[@ ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्या बोल गई ये हसीना]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0