businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हम हर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा के लिए 6 महीने बाद निवेशकों से फिर मिलेंगे : भगवंत सिंह मान

Source : business.khaskhabar.com | Mar 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 we will meet with investors again after six months to review the progress of every project bhagwant singh mann 798521मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अंतिम दिन उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उद्योग के लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग और रियायतों का भरोसा दिया। वैश्विक और राष्ट्रीय निवेशकों की मजबूत साझेदारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस सम्मेलन ने औद्योगिक विकास के लिए ऐसा माहौल बनाया है, जो राज्य की आर्थिक तरक्की को और रफ्तार देगा। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार सम्मेलन के दौरान दिए गए निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्टों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए छह महीने बाद समीक्षा सत्र करेगी। 

ऐतिहासिक प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन वाले दिन कारोबारी दिग्गजों के साथ विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस सम्मेलन में शामिल होने और राज्य की आर्थिक तरक्की में सक्रिय साझेदार बनने के लिए यहां आए सम्मानित व्यक्तित्वों के समर्पण को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द भी कम पड़ जाएंगे। दुनिया भर के अग्रणी औद्योगिक नेता इस ऐतिहासिक और प्रगतिशील सम्मेलन में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी और सूझवान नेता वही होता है जो हर तरह के माहौल और चुनौतियों के लिए अपनी टीम को तैयार रखे, और राज्य सरकार इसी तर्ज पर काम कर रही है। 

राज्य के लोगों के जुनून और जज्बे के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हमेशा सूझवान नेता के रूप में विचरते हैं और हम देश और इसके लोगों के लिए कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि देश हमारे लिए सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक नया उभरता क्षेत्र है लेकिन मानव मस्तिष्क इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, जो मानव संसाधन के विकास के लिए अच्छा है। यह देखकर खुशी होती है कि नीति निर्माण के फैसलों में कारोबारी तेजी से ध्रुव बनकर उभर रहे हैं। 

सम्मेलन के दौरान हुए विचार-विमर्श का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा कि प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के तीन दिनों के दौरान लगभग 30 श्रृंखलाबद्ध सत्र करवाए गए, जो राज्य के आर्थिक विकास को और तेज करने में अधिक मददगार सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को तेज विकास की लीक पर डालने के अलावा यह सम्मेलन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन राज्य से युवाओं के विदेशों की ओर पलायन को रोकने और तरक्की व खुशहाली के नए युग की शुरुआत के लिए बेहद जरूरी हैं। 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी के लिए वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है और हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास यह अधिकार है। हर किसी को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनकी आवाज सुनी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की भलाई के लिए यह यकीनी बनाना जरूरी है कि हर व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान किया जाए। 

राज्य और इसके शहीदों की महान विरासत को याद करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की अमीर सांस्कृतिक विरासत है और राज्य को दुनिया भर में अपनी नरमी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है। पंजाबियों को विश्व स्तर पर हर कोई जानता है। हमारे शहीदों ने देश के लिए अपनी जानें वार दी और हम सब उनके कर्जदार हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में कई ऐसी ताकतें भी हैं जिन्होंने देश के खजाने को लूटा और शहीदों की पीठ में छुरा मारा है। ये नेता गैर-कानूनी तरीकों से बड़ी दौलत इकट्ठा करने की होड़ में हैं और हमारे देशवासी ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में माफ नहीं करेंगे। 


रोजगार और उद्योग पर सरकार के ध्यान के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों के सहयोग से ये लक्ष्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही मेरा उद्देश्य युवाओं के लिए अधिक से अधिक नौकरियां पैदा करना रहा है ताकि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर उन्हें नशों के खतरे से दूर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मैं उद्योगपतियों से अपील करता हूं कि वे पंजाब के दूत के रूप में काम करें और पंजाब की मुख्य विशेषताओं जैसे कारोबार करने में आसानी और सबसे अनुकूल व्यापारिक माहौल को अन्य राज्यों में अपने साथियों तक पहुंचाएं। हमारा उद्देश्य राज्य में अधिक से अधिक निवेश सुनिश्चित करते हुए पंजाब को देश का औद्योगिक केंद्र बनाना है। 

उद्योग के नेताओं का उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राज्य की विकास कहानी का हिस्सा बनने के लिए कारोबारी दिग्गजों का धन्यवाद करता हूं। हमारी सरकार पंजाब को दुनिया के एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र में बदलने के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। हम पंजाब के लिए संपूर्ण आर्थिक और वित्तीय सफलता चाहते हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे विकास के मुख्य स्तंभ अच्छा शासन, डिजिटलाइजेशन, निर्माणात्मक फैसले लेने की क्षमता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता हैं। हमारी अमीर विरासत, परंपरा और संस्कृति के साथ, ये क्षमताएं दुनिया भर के कारोबारियों के लिए राज्य को पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में पेश करती हैं। 

पंजाब अपने निर्माण और बुनियादी ढांचे के माध्यम से वैश्विक मूल्य और सप्लाई चेन को मजबूत करने में देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में गर्व महसूस करता है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर गोयल, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


Headlines