गूगल पर यूरोपीय संघ का बड़ा एक्शन, डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन पर लगाया 1 अरब डॉलर का जुर्माना
यूरोपीय संघ (ईयू) ने डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन के मामले में गूगल पर कुल 89 करोड़ यूरो (करीब 1 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यूरोपीय आयोग का आरोप है कि गूगल ने अपने सर्च प्लेटफॉर्म पर अपनी ही सेवाओं को प्राथमिकता दी और अपने ऐप इकोसिस्टम में प्रतिस्पर्धा को सीमित किया।
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी जेड फोल्ड8, फोल्ड8 अल्ट्रा और फ्लिप8 के लिए शुरू किए प्री-ऑर्डर
सैमसंग ने गुरुवार को भारत में अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी जेड फोल्ड8, गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी जेड फ्लिप8 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने इस नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रोडक्टिविटी और पहले से अधिक पतले डिजाइन पर खास जोर दिया है।
एआई का असर! उबर ने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में 10 प्रतिशत की कटौती की
राइड-हेलिंग कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज ने आर्टिफिशियल इटेलिजेंस (एआई) आधारित दक्षता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की है।
पेटीएम ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में 203 करोड़ का अब तक का सबसे ज्यादा 'एबिटा'
भारत की अग्रणी मर्चेंट पेमेंट कंपनी पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने सोमवार को जून 2026 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही) के अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने मर्चेंट और उपभोक्ता व्यवसायों में तीव्र वृद्धि, 'एबिटा' मार्जिन में विस्तार और एआई-आधारित परिचालन लाभ में तेजी के कारण अब तक का उच्चतम तिमाही 'एबिटा' दर्ज किया है।
भारत रहेगा रियलमी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी का केंद्र, प्रोडक्ट इनोवेशन और बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर रहेगा फोकस
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने अगले चरण की ग्रोथ स्ट्रैटेजी की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें कंपनी का फोकस प्रोडक्ट इनोवेशन, बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, ऑपरेशनल स्टेबिलिटी और उपभोक्ताओं व चैनल पार्टनर्स के साथ मजबूत साझेदारी पर रहेगा।
कैबिनेट ने 'सेमीकॉन 2.0' योजना को दी मंजूरी, 1.27 लाख करोड़ रुपए से भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और चिप डिजाइन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'सेमीकॉन 1.0' की सफलता के बाद घरेलू सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 'सेमीकॉन 2.0' स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 1,27,500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, कई अहम पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में दी छूट
केंद्र सरकार ने देश में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और पूंजीगत मशीनों (कैपिटल गुड्स) के आयात पर कस्टम ड्यूटी में राहत देने का फैसला किया है, जिसके पीछे का उद्देश्य स्मार्टफोन, लिथियम-आयन बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण की लागत कम करना तथा घरेलू विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देना है।
मजबूत इकोसिस्टम और एआई तय करेंगे भारत में जीसीसी का अगला दौर: गिफ्ट सिटी सीईओ
गिफ्ट सिटी के ग्रुप सीईओ और प्रबंध निदेशक संजय कौल ने गुरुवार को कहा कि भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) का अगला चरण केवल लोकेशन या टैक्स प्रोत्साहनों (इंसेंटिव) पर नहीं, बल्कि मजबूत इकोसिस्टम पर आधारित होगा।