भारतीय उपभोक्ताओं के लिए रिलायंस ने पेश की नई एनर्जी ड्रिंक रसकिक ग्लूको एनर्जी
इलेक्ट्रोलाइट्स, ग्लूकोज और असली नींबू के रस से भरपूर यह ताज़ा पेय 10 रुपए प्रति सिंगल-सर्व की उचित कीमत पर उपलब्ध है। रसकिक में मैंगो, एप्पल, मिक्स फ्रूट, कोकोनट वॉटर और निम्बू पानी वैरिएंट है। रसकिक ग्लूको एनर्जी जल्द ही 750 मिली के घरेलू उपभोग पैक में भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एमओयू
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अमृत कालखंड- ‘विकसित
राजस्थान 2047’ के तहत पांच वर्षों की कार्य योजना बनाकर ‘सर्वजन हिताय‘
आधारित समावेशी विकास का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य योजना के
तहत भविष्य के लिए दस संकल्प निर्धारित किए गए हैं। इन संकल्पों में
बुनियादी ढांचे का विकास करना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन
डॉलर पर पहुंचाना भी शामिल हैं।
यूको बैंक ने मनाया अपना 83 वां स्थापना दिवस
ईपीआईपी रिको औधोगिक क्षेत्र नीमराना में स्थित यूको बैंक ने अपना 83 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ।