भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से भारतीय उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान, कृषि निर्यात से किसानों को होगा बड़ा फायदा
हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने भारतीय निर्यातकों के लिए एक नया अवसर खोला है। इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल, मरीन प्रोडक्ट्स, इंजीनियरिंग और एमएसएमई सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है।
भारत में तेजी से बढ़ रही 'क्रिएटर इकोनॉमी', 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान : रिपोर्ट
भारत में 20 से 25 लाख डिजिटल क्रिएटर्स (ऑनलाइन कंटेंट बनाने वाले लोग) हैं, जो 30 प्रतिशत से ज्यादा उपभोक्ताओं को यह तय करने में मदद करते हैं कि वे कौन-सी चीज खरीदें।
एमएसएमई के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) अब मजबूत और प्रतिस्पर्धी बन चुके हैं और देश की आर्थिक तरक्की में निजी और विदेशी बैंकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, कम महंगाई और तेज विकास से मिला सहारा : आरबीआई गवर्नर
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि दुनिया में कई आर्थिक चुनौतियां होने के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में तेजी से विकास करने को तैयार है।
न्यूजीलैंड के साथ एफटीए से भारत का ग्लोबल फुटप्रिंट मजबूत होगा, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई
इंडस्ट्री बॉडी पीएचडीसीसीआई के सीईओ और महासचिव रणजीत मेहता ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक अहम कदम है और इससे देश का ग्लोबल फुटप्रिंट मजबूत होगा।
साइबर ठगी के खिलाफ डीओटी को मिली बड़ी सफलता, एफआरआई से 6 महीने में 660 करोड़ रुपए के फ्रॉड पर लगी लगाम
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने बताया कि फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (एफआरआई) नामक एक खास सिस्टम ने लागू किए जाने के महज 6 महीनों में ही 660 करोड़ रुपए की साइबर ठगी रोकने में मदद की है। यह सिस्टम बैंकों और डिजिटल भुगतान से जुड़ी ठगी को पहले ही पहचानने में मदद करता है।
भारत के मुख्य सेक्टर की वृद्धि दर नवंबर में 1.8 प्रतिशत रही, सीमेंट और स्टील ने भरी रफ्तार
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डेटा में बताया गया कि भारत का कोयला उत्पादन नवंबर 2025 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2.1 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से नवंबर अवधि में आठ मुख्य इंडस्ट्री के संयुक्त सूचकांक में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
रिलायंस ज्वैल्स अपनी प्रतिष्ठित ड्रीम डायमंड सेल को वापस लाए, फ्री गोल्ड कॉइन ऑफर के साथ
रिलायन्स ज्वैल्स स्टोर्स में उपभोक्ता रोज़मर्रा के लिए डायमंड ज्वैलरी जैसे ईयररिंग, रिंग, चेन या स्टेटमेन्ट स्टाइल जैसे चोकर और ब्राइडल डिज़ाइनों की खरीददारी कर सकते हैं। इन स्टोर्स में हर स्टाइल, हर मौके और हर उपभोक्ता की पसंद के अनुसार कुछ न कुछ ज़रूर मिलेगा। ड्रीम डायमंड सेल, ज्वैलरी पसंद करने वाले हर खरीददार के लिए हीरे खरीदने और इनके साथ सोना घर ले जाने का मौका लेकर आई है। यह सेल देश भर में 145 से अधिक रिलायंस ज्वैल्स स्टोर्स पर उपलब्ध है।