भारत की खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 2.07 प्रतिशत हुई, खाद्य मुद्रास्फीति नकारात्मक रही
भारत की खुदरा महंगाई दर अगस्त में सालाना आधार पर 2.07 प्रतिशत रही है। इसमें जुलाई के मुकाबले 46 आधार अंक की वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गई।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के करीब: डोनाल्ड ट्रंप के दूत सर्जियो गोर
भारत में अमेरिकी राजदूत पद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित सर्जियो गोर ने खुलासा किया कि अमेरिका ने अगले सप्ताह वाशिंगटन आने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है और दोनों पक्ष एक समझौते के करीब हैं।
एक्सिस बैंक का मूव्स 2025 : भारत के युवाओं को बैंकिंग के भविष्य से जोड़ने की पहल
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव और हैड- ह्यूमन रिसोर्सेस, राजकमल वेंपति ने कहा, "मूव्स 2025 ने विचारों, ऊर्जा और नवाचार की शानदार झलक दिखाई है। भारत के प्रतिभाशाली युवाओं से संवाद करना बेहद प्रेरणादायी रहा, जिनकी साहसी और बहुआयामी सोच हमें बैंकिंग के गतिशील भविष्य पर विश्वास दिलाती है। हम इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने और मिलकर सार्थक बदलाव लाने के लिए उत्साहित हैं।"
फिच ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत किया
फिच रेटिंग्स के लेटेस्ट ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, भारत भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच मजबूती का प्रदर्शन कर रहा है और अगले तीन वर्षों में देश 6 प्रतिशत से ऊपर की विकास दर बनाए रखने का अनुमान है।
यूरोपीय संघ ने निर्यात के लिए 102 नए भारतीय मत्स्य प्रतिष्ठानों को सूचीबद्ध किया : केंद्र
भारत के समुद्री खाद्य उद्योग के लिए यूरोप से एक अच्छी खबर आई। यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत से सदस्य देशों को निर्यात के लिए 102 नए भारतीय मत्स्य प्रतिष्ठानों को सूचीबद्ध किया है। यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को दी गई।
बंधन लाइफ ने लॉन्च किया आई-रिटायर; अब रिटायरमेंट के सपने होंगे सच
आई-रिटायर के लॉन्च के अवसर पर, बंधन लाइफ के एमडी और सीईओ, सतीश्वर बी. ने कहा, "बंधन लाइफ में, हम मानते हैं कि रिटायरमेंट नई संभावनाओं का समय होता है, न कि आर्थिक चिंताओं का। आई-रिटायर के साथ, हम अपने ग्राहकों को स्थिर आय की सुविधा और अपनी इच्छानुसार जीवन जीने का आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं। इसका उद्देश्य आज का जश्न मनाते हुए अपने लिए और अपने प्रियजनों के लिए भविष्य को सुरक्षित करना है।"
डिश टीवी ने लॉन्च की वीज़ेडवाई: स्मार्ट टीवी रेंज, एक ही डिवाइस में मिलेगा DTH और OTT का अनुभव
डिश टीवी ने अपनी नई एकीकृत स्मार्ट टीवी रेंज 'वी.ज़ेड.वाई.' (VZY) लॉन्च की है। यह टीवी डीटीएच और ओटीटी दोनों का अनुभव एक ही डिवाइस में देगा। डिश टीवी के सीईओ मनोज दोभाल ने इसे मनोरंजन के भविष्य की ओर एक साहसिक कदम बताया। इन टीवी में क्यूएलईडी डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस और गूगल टीवी जैसे आधुनिक फीचर्स हैं। ये टीवी देशभर में रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.51 बिलियन डॉलर बढ़कर 694.23 बिलियन डॉलर हुआ
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.51 बिलियन डॉलर बढ़कर 694.23 बिलियन डॉलर हो गया है।
सान्या मल्होत्रा बनी FLITE की नई ब्रांड एंबेसडर, स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ बढ़े भारत
बॉलीवुड की स्टार सान्या मल्होत्रा अब FLITE Footwear की ब्रांड एंबेसडर हैं। ब्रांड ने त्यौहार और शादी के सीज़न के लिए नई कलेक्शन लॉन्च की है। सान्या की बेबाक और युवा ऊर्जा perfectly मेल खाती है FLITE के “Sar Utha, Kadam Badha” मोटो से। 360° digital campaign में उनके रिहर्सल, ऑडिशन और रेड कार्पेट की journey दिखाई गई है। यह collaboration हर कदम को #Style, #Confidence, #YouthVibes, #Swag से भरने का संदेश देता है और लोगों को प्रेरित करता है कि असली confidence अपने स्टाइल में छुपा है।