एक्सिस बैंक और अंतरा सीनियर केयर की साझेदारी, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सहारा
अनुमानों के अनुसार, भारत में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी तेजी से बढ़ रही है और 2050 तक 35 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में, यह साझेदारी बुजुर्गों को सम्मानजनक, भरोसेमंद और समग्र देखभाल सेवाएं प्रदान करने की दोनों संस्थानों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस साझेदारी पर बात करते हुए, एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुनीश शारदा ने कहा कि वे अंतरा सीनियर केयर के साथ जुड़कर खुश हैं, क्योंकि दोनों का ध्यान वरिष्ठ नागरिकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने पर है।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की कंपनी सेलेबी से ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौता किया खत्म
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तुर्किये की सेलेबी कंपनी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौते को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है।
अदाणी सक्षम : छोटे शहरों की प्रतिभाओं को दे रहा नई उड़ान
घुमारवीं की रहने वाली शानिया, जिनके पिता का निधन हो गया था, और छकोह गांव की दीक्षा, जो एक सीमांत किसान परिवार से हैं, ने अदाणी सक्षम से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज शानिया एटीएस मोहाली और नेउरीका टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों में कार्यरत हैं, जबकि दीक्षा एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशंस में वीज़ा फाइलिंग ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
रॉयल ओक का वाघोली में जम्बो डिस्काउंट ऑफर
कंपनी का लक्ष्य पुणे और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को अमेरिकी, इतालवी, मलेशियाई और भारतीय डिजाइनों से प्रेरित फर्नीचर उपलब्ध कराना है। स्टोर में पारंपरिक और आधुनिक घरों के लिए उपयुक्त संग्रह मौजूद है। रॉयलओक फर्नीचर के संस्थापक और चेयरमैन विजय सुब्रमण्यम ने पुणे को एक महत्वपूर्ण बाजार बताया है, क्योंकि यहां रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है।
केंद्र ने पाकिस्तानी झंडे और अन्य सामान की बिक्री को लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किया
सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट समेत प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी प्रतीकों वाले झंडे और सामान की बिक्री के संबंध में नोटिस जारी किया है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री की ओर से दी गई।
सऊदी अरब को एआई और क्लाउड में ग्लोबल पावरहाउस बनाएगा एनवीडिया, हुमेन के साथ की साझेदारी
ग्राफिक चिप दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने सऊदी अरब को एआई, क्लाउड और एंटरप्राइज कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्विन्स और रोबोटिक्स में ग्लोबल पावरहाउस में बदलने के लिए 'हुमेन' के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
अप्रैल में एलआईसी का न्यू बिजनेस प्रीमियम करीब 10 प्रतिशत बढ़ा
आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-अप्रैल 2025 की चार महीने की अवधि के लिए एलआईसी द्वारा एकत्रित कुल प्रीमियम राशि पिछले वर्ष इसी महीने के 87,500.97 करोड़ रुपए से घटकर 82,324.58 करोड़ रुपए पर आ गई। इंडिविजुअल प्रीमियम सेगमेंट में, यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 22,164.24 करोड़ रुपए की तुलना में 23,188.46 करोड़ रुपए हो गया।
गोदरेज का सर्वे: स्मार्ट कैमरे बढ़ाते हैं कामकाजी महिलाओं का भरोसा, सुरक्षा बनी अहम ज़रूरत
सर्वे में यह भी पता चला कि लगभग 94% महिलाएं सुरक्षा को अपनी शांति और खुशी का एक बड़ा कारण मानती हैं। इससे पता चलता है कि अच्छे और भरोसेमंद सुरक्षा समाधान की कितनी जरूरत है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पसंद भी बदल रही है। सर्वे के मुताबिक, 45% महिलाएं स्मार्ट होम कैमरे पसंद करती हैं, 41% घरेलू लॉकर (तिजोरी) को, 21% वीडियो डोर फोन को और 36% सुरक्षा गार्ड को प्राथमिकता देती हैं।
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब मिलकर नवी मुंबई में बनाएंगे धांसू शूटिंग सेंटर
एक्सिस बैंक के विजय मुलबागल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे भारतीय खेलों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उनका मानना है कि यह सेंटर भारत के टॉप शूटर्स को ओलंपिक में जीतने में मदद करेगा और देश में नए शूटर्स को ढूंढकर उन्हें आगे बढ़ाएगा। सुमा शिरूर ने कहा कि एक्सिस बैंक के साथ यह साझेदारी उनके सपने को सच करने के करीब ले जाती है। वे एक ऐसा सेंटर बनाना चाहती थीं जहां खिलाड़ियों को सही सपोर्ट मिले और हर युवा शूटर को यह लगे कि उनके पास सफल होने का पूरा मौका है।