भारत का चालू खाता घाटा अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी का 0.5 प्रतिशत रहा
पिछले साल की समान अवधि में चालू खाता घाटा जीडीपी का 0.4 प्रतिशत था। आयात की ज्यादा लागत के कारण, 2026-27 की पहली तिमाही में वस्तु व्यापार घाटा 86.1 अरब डॉलर था, जो 2025-26 की पहली तिमाही के 88.9 अरब डॉलर से ज्यादा था।
केंद्र सरकार ने 1 सितंबर से डीजल पर निर्यात शुल्क और विंडफॉल टैक्स घटाया
सरकार अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और घरेलू बाजार की परिस्थितियों में बदलाव के अनुरूप पेट्रोलियम उत्पादों पर शुल्क और विंडफॉल टैक्स की समय-समय पर समीक्षा करती है।
भारत का जीएसटी संग्रह अगस्त में 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपए रहा
आंकड़ों के मुताबिक, संग्रह में वृद्धि की मुख्य वजह आयातित वस्तुओं और सेवाओं से जीएसटी राजस्व में इजाफा होना है, जो कि अगस्त में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 62,604 करोड़ रुपए हो गया है। घरेलू वस्तुओं और सेवाओं से जीएसटी आय अगस्त में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1,37,249 करोड़ रुपए हो गई है।
खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा एवं विझिंजम पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट आसपास की अर्थव्यवस्था में लाते हैं बड़ा बदलाव: गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा एवं विझिंजम पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट केवल क्षमता का निर्माण नहीं करते, बल्कि आसपास की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाते हैं।
तमिलनाडु में तास्माक का राजस्व रिकॉर्ड 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा
तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (तास्माक) से प्राप्त राजस्व ने 2025-26 में पहली बार 50,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो शराब की बिक्री से एकत्र किए गए करों पर राज्य सरकार की निरंतर निर्भरता को दिखाता है।
मजबूत घरेलू मांग, निवेश और सेवा क्षेत्र में वृद्धि से तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था : इंडस्ट्री चैम्बर्स
विशेषज्ञों ने सार्वजनिक पूंजीगत व्यय, डिजिटलाइजेशन, सेवा निर्यात और वित्तीय क्षेत्र की बेहतर होती बैलेंस शीट को अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सहारा बताया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में रियल जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह वृद्धि 6.9 प्रतिशत रही थी।
सेमीकॉन 2.0 से आकर्षित हो सकता है 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निजी निवेश: उद्योग संगठन
इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले से चल रहे सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का विस्तार है और सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला के 6 प्रमुख स्तंभों को कवर करते हुए भारत की डिजाइन और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही विकास दर
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी की विकास दर 10.3 प्रतिशत रही है। वहीं, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत रही है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में रियल ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जबकि नॉमिनल आधार पर यह 11.5 प्रतिशत रहा है।
असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 7.5 करोड़ से अधिक नॉन-ऑडिट करदाताओं ने आईटीआर दाखिल किया: आयकर विभाग
विभाग ने एक्स पर कहा, "असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए 7.5 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं।" विभाग ने आगे कहा, "व्यवसाय या पेशे से होने वाली आय (गैर-ऑडिट) के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।
एनबीबीएल के भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स ट्रांजैक्शन में तेज बढ़ोतरी, चार महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन
एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) ने सोमवार को कहा कि उसके भारत कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) लेनदेन (ट्रांजैक्शन) का कुल मूल्य अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 10 करोड़ रुपए (100 मिलियन रुपए) से अधिक हो गया है। यह उपलब्धि भारत में विदेशी मुद्रा सेवाओं के डिजिटलीकरण और पारदर्शी मूल्य निर्धारण की दिशा में बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है।
एचडीएफसी बैंक के अगले सीईओ की रेस में कैजाद भरूचा सबसे आगे, शशिधर जगदीशन के रिटायरमेंट के बाद संभाल सकते हैं कमान: रिपोर्ट
एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा बैंक के अगले प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) बनने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। यह संभावना उस समय मजबूत हुई है जब मौजूदा प्रमुख शशिधर जगदीशन ने अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है।
भारत और ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य
भारत और ब्राजील ने अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोनों देशों ने दवा, रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर अधिक विविध, संतुलित और टिकाऊ व्यापारिक साझेदारी विकसित करने पर सहमति जताई है।
भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7-7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद
भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7-7.2 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। इसे मजबूत घरेलू खपत और सरकार के पूंजीगत खर्च से समर्थन मिलेगा। यह जानकारी ईवाई की रिपोर्ट में दी गई।