businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑडी ने लॉन्च की सबसे फास्ट हाइब्रिड सुपरकार, सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ेगी 200 की स्पीड

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 audi launches fastest hybrid supercar reaching 200 kmph in just 68 seconds 819029ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सुपरकार बनाने वाली आडी ने पहली हाइब्रिड सुपरकार Audu Nuvolari को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के इतिहास की सबसे तेज और पावरफुल कार है जिसकी सिर्फ 499 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। आइए जानते हैं कि इसके बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कि ये कार कितनी पावरफुल है। 

इंजन और परफॉर्मेंसः 

इस कार में एक हाई-पकफॉर्मेंस हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो कुल मिलाकर 1,001PS पावर (736KW) जनरेट करता है। इसमें 4.0 लीटर का V8 बिटुर्बो इंजन लगा है जो अकेले ही 800hp की पावर और 730nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 10,000rpm तक जा सकता है। इस कार में तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं जिसमें 2 आगे वाले एक्सल पर हैं और तीसरी मोटर इंजन और ट्रांसमिशन के बीच लगी है। 

बैटरी और रफ्तारः 
Audi की इस हाइब्रिड सुपरकार में 7.3kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है और यह सिर्फ 2.6 सेकंड में 0 से 100kmph और 6.8 सेकंड में 200 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 350kmph से भी ज्यादा है। अब इसके ड्राइविंग मोड्स और क्वाट्रो प्रेडिक्टिव राइड के बारे में जानते हैं। 

ड्राइविंग मोड्स और टेक्नोलॉजीः 

इस कार में Quattro Predictive Ride नाम की तकनीक दी गई है। इसके सेंसर्स कार के मुड़ने, स्पीड और ग्रिप पर लगातार नजर रखते हैं। अगर मोड़ पर कार की ग्रिप कम होने लगती है तो यह सिस्टम खुद ही पहियों की पावर और ब्रेक को संभाल लेता है। स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए बटन से आप इसके 4 ड्राइविंग मोड्स को चुन सकते हैं। इसके ड्राइविंग मोड्स हैं- E-Hyrbid, Balanced, Dynamic और Dyamic+ दिए गए हैं। इसके अलावा, रेस ट्रैक के लिए Track Mode भी दिया गया है। 

डिजाइन और बॉडीः 

कार को हल्का और मजबूत बनाने के लिए इसके बाहरी हिस्से या Exterior में ऑडी स्पेस फ्रेम तकनीक के साथ कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। Audi की प्रोडक्शन कारों में पहली बार फॉर्ज्ड सेंटर लॉक-व्हील्स (Forged center-lock wheels) दिए गए हैं। 

Formula 1 Designः 

कार की बनावट और हवा के बहाव को बेहतर बनाने के लिए F1 ड्राइवरों की मदद ली गई है। इसमें एक खास S-Duct और पीछे की तरफ एक ऑटोमैटिक विंग दिया गया है। यह कार को तेज रफ्तार में भी जमीन से चिपकाए रखन में मदद करता है और 400 किलोग्राम से ज्यादा का डाउनफोर्स देता है। साथ ही, इसमें F1 की तरह DRS बटन भी है। 

ब्रेकिंग सिस्टम और इंटीरियरः 

इसमें Audi Ceramic Pro ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। आगे के पहियों में 10-पिस्टन और पीछे 4-पिस्टन वाले ब्रेक कैलीपर्स लगे हैं जो कार्बन स्ट्रक्चर वाली डिस्क के साथ आते हैं। यह सिस्टम बहुत ही जल्दी कार को रोक सकते हैं। कार का इंटीरियर ड्राइवर के कंफर्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कार्बन फाइबर से बनी हल्की रेसिंग सीट्स दी गई हैं। कार के इंटीरियर को दो रंगों में बांटा गया है।

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]