businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सुजुकी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार इगनिस ईवी हुई पेश, मिलेगी 310Km तक की रेंज

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 suzuki second electric car the ignis ev has been launched with a range of up to 310km 863533
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सुजुकी अपनी पॉपुलर Suzuki Ignis को फिर से लेकर आ गई है। भारतीय बाजार में इसका प्रोडक्शन अप्रैल 2026 में पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसे अब इलेक्ट्रिक अवतार में लेकर आया गया है। इसमें 26 kWh की LFP बैटरी, 90 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर और चार सीटों वाला कॉम्पैक्ट केबिन दिया गया है। 

फिलहाल, इस इलेक्ट्रिक कार को यूरोपीय बाजार में 2027 की गर्मियों में पेश किया जाएगा। हाल में इसे शोकेस किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Suzuki Ignis EV को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है? 

सुजुकी इगनिस ईवी का डिजाइनः 

नई सुजुकी इगनिस ईवी का कनेक्शन इस साल लॉन्च हुई e-Sky इलेक्ट्रिक कार से है। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि Ignis सिर्फ e-Sky का रीबैज वर्जन नहीं है। यूरोपीय बाजार के लिए तैयार नई Ignis EV की लंबाई 3,570 mm, चौड़ाई 1,565 mm और ऊंचाई 1,635 mm है। इसका व्हीलबेस 2,460 mm रखा गया है। 

जापानी e-Sky की तुलना में यह 175 mm ज्यादा लंबी और 90 mm ज्यादा चौड़ी है। Suzuki ने इस इलेक्ट्रिक कार का वजन 1,080 Kg रखा है। कार का टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर है, जबकि इसका टर्निंग सर्कल 9 मीटर के बराबर है। इसको बॉक्सी और अपराइट डिजाइन के साथ लेकर आया गया है। 

इसके फ्रंट में रेक्टेंगुलर लाइटिंग यूनिट्स दी गई हैं, जिन्हें एक डार्क हॉरिजॉन्टल पैनल आपस में जोड़ता है। इसके नीचे Suzuki का लोगो मौजूद है। कॉन्ट्रास्ट बंपर सेक्शन और व्हील आर्च क्लैडिंग इसे थोड़ा रग्ड लुक देते हैं। वहीं, छोटी ओवरहैंग, ऊंची रूफ और बड़ी विंडो इसके प्रोफाइल को खास बनाने का काम करते हैं। 

सुजुकी इगनिस ईवी का इंटीरियरः 

इसमें चार लोगों के आराम से बैठनी की जगह दी गई है, लेकिन थोड़ी परेशानी के साथ पांच लोग भी बैठ सकते हैं। कंपनी ने इसके डैशबोर्ड को सिंपल लेआउट दिया है। कंपनी को इसे लाने का मुख्य उद्देश्य रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाना और पेट्रोल कार से इलेक्ट्रिक कार पर स्विच करने वाले लोगों के लिए आरामदायक और सहज बनाना है। 

सुजुकी इगनिस ईवी की बैटरी और रेंजः 

कंपनी ने इसे HEARTECT-e प्लेटफॉर्म बनाया है। इसमें 26 kWh वाली लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है। इसके फ्रंट में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 90 bhp की पावर और 133 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी ने अभी तक इसके ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके बैटरी पैक को देखते हुए उम्मीद है कि यह 310Km से ज्यादा की रेंज दे सकती है। 

नई Ignis EV में 7.4 kW तक AC और 50 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 3.7 kW AC सप्लाई से बैटरी चार्ज करने में करीब आठ घंटे लगते हैं, जबकि 7.4 kW AC चार्जर से यह समय लगभग चार घंटे है। वहीं, 50 kW CCS DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे 30 मिनट से कम समय में चार्ज किया जा सकता है। 

कितनी है कीमतः 

जापान में e-Sky को A और X ट्रिम में पेश किया गया था। इनकी कीमत क्रमशः 2.12 मिलियन येन और 2.79 मिलियन येन रखी गई थी। सब्सिडी के बाद इसके बेस मॉडल की कीमत लगभग 1.55 मिलियन येन यानी करीब 9.50 लाख रुपये बताई गई थी। हालांकि, यह कीमत जापानी e-Sky की है, नई यूरोपीय Ignis EV की नहीं।

[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]