businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज पल्सर एनएल 400 जेड और एनएस 200 टीएफटी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Sep 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bajaj pulsar nl 400z and ns 200 with tft screen and premium features to launch soon 847434
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली़ 

बजाज ने पल्सर 125, पल्सर 150 और पल्सर एन160 रेंज को टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ अपडेट किया है। बता दें कि, आधिकारिक लॉन्च से पहले डीलरशिप पर Pulsar NSS400Z के प्रोटोटाइप को TFT स्क्रीन के साथ देखा गया है। इस नई TFT स्क्रीन में गूगल मैप्स मिररिंग, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर दिए जाने की भी उम्मीद है। 

इंजन और पावरः 
Bajaj NS400Z में 350cc कैटेगरी का नया 349.13cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। पहले इस मोटरसाइकिल में 373cc का इंजन मिलता था जो Dominor 400 में भी आता है। यह इंजन 40bhp की पावर और 33.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर और टॉर्क 400cc वाले पुराने वेरिएंट की तुलना में 3hp और 2nm कम है। 

Pulsar NS200 अपडेटः 
Pulsar NS400Z की तरह ही Pulsar NS200 के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचगियर में भी बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। इसके अलावा, Bajaj Auto इसके साइकल पार्ट्स को भी ज्यादा प्रीमियम कंपोनेंट्स के साथ अपडेट कर रहा है। इसमें WP Apex USD फोर्क्स दिए जा रहे हैं जो पहले सिर्फ KTM और Husqvarna बाइक्स में मिलते थे। 

कब होगी लॉन्च? 
हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि Bajaj Pulsar NS200 के TFT वेरिएंट में चौड़े रेडियल टायर और सिंटर्ड ब्रेक पैड भी दे सकता है। Pulsar NS200 और Pulsar NS400Z दोनों ही TFT वेरिएंट्स में इंजन के पहले जैसे ही रहने की संभावना है। इसका आधिकारिक लॉन्च और नई अपडेटेड कीमतें जल्द ही सामने आ सकते हैं।

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]