businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बैंक ऑफ इंडिया बोर्ड 3 अगस्त को फंड जुटाने पर कर रहा विचार

Source : business.khaskhabar.com | July 29, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bank of india board mulls raising funds on august 3 447317मुंबई। बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसका निदेशक मंडल तीन अगस्त की अपनी बैठक में कई विकल्पों के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगा, जिसमें और इक्वि टी शेयर और बांड जारी करना शामिल होगा।

बैंक के शेयर में इस घोषणा के बाद तेजी आई है। अपराह्न् 12.05 बजे बीएसई पर इसके शेयर 47.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो पूर्व की क्लोजिंग से 3.17 प्रतिशत अधिक है।

बैंक ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा, "बैंक ऑफ इंडिया का निदेशक मंडल तीन अगस्त, 2020 की अपनी बैठक में विभिन्न तरीकों से फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा, जिसमें एक क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए किसी उचित समय पर इंक्वि टी शेयर जारी करने, बांड जारी करने के तरीके शामिल हो सकते हैं, जो नियामकीय या वैधानिक मंजूरियों के मिलने के बाद प्रभावी होगा।" (आईएएनएस)

[@ यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ छोटे पर्दे पर नए शो में नजर आएगी यह जोड़ी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0