businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हार्ले डेविडसन एक्स440 को खरीदना महंगा, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

Source : business.khaskhabar.com | Aug 20, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 buying harley davidson x440 is expensive know how much the price has increased 838117
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में हार्ले डेविडसन की ओर से कई मोटरसाइकिल ऑफर की जाती हैं। निर्माता की ओर से X440 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है, किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। 
किस कीमत पर इसे अब ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। हार्ले डेविडसन की ओर से भारतीय बाजार में एक्स 440 को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल की कीमत को बढ़ा दिया गया है। 

इतनी बढ़ी कीमतः 

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की कीमत में दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ी हुई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

इस वेरिएंट की कीमत में इतनी बढ़ोतरीः 

हार्ले डेविडसन की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट एस की कीमत में एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट टी की कीमत में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

इतनी थी कीमतः 

हार्ले डेविडसन की ओर से इस मोटरसाइकिल को पहले 2.59 लाख और 2.84 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा था। 

अब इतनी कीमतः 
कीमत में बढ़ोतरी के बाद Harley Davidson X440 के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.86 लाख रुपये हो गई है। 

इतना दमदार इंजनः 

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 440 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 27 बीएचपी की पावर और 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

ये है खासियतः 
हार्ले डेविडसन एक्स 440 मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट, 17 और 18 इंच व्हील, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एबीएस जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। 

इनसे है मुकाबलाः 

हार्ले डेविडसन की ओर से भारत में एक्स 440 का मुकाबला Triumph, Bajaj, KTM की 400 सीसी मोटरसाइकिल से होता है।

[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]