businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हादसों में भी खरोंच नहीं आने देते कार के एयरबैग, ऐसे करते हैं काम

Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 car airbags dont leave scratches even in accidents this is how they work 844853
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

देश में लापरवाही के कारण सड़कों पर रोज हादसे होते हैं। इन हादसों में लाखों लोग घायल हो जाते हैं और कई लोगों की मौत हो जाती है। हादसों में कार में सुरक्षा के लिए एयरबैग जैसे फीचर को दिया जाता है। 
यह फीचर क्यों जरूरी है और किस तरह से यह काम करता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। इनमें से कई हादसे कारों के साथ होते हैं। जिनमें कई तरह के सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। इन फीचर्स में से एक फीचर एयरबैग होता है, जिनकों कारों में अनिवार्य तौर पर दिया जाता है। 

क्या होता है एयरबैगः 
एयरबैग अपने नाम के मुताबिक ऐसा बैग होता है जिसमें एयर भरी जाती है। सामान्य स्थिति में इस सेफ्टी फीचर का काम नहीं होता। लेकिन अगर किसी कार के साथ हादसा हो जाता है तो यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह सेफ्टी फीचर एक्टिव हो जाता है और कार सवारों की जान बचाने का काम करता है। इसे बेहद मजबूत कपड़े से बनाया जाता है। 

कैसे होती है सुरक्षाः 
आमतौर पर एयरबैग्स को कार में डैशबोर्ड और स्टेयरिंग व्हील पर लगाया जाता है। इसके साथ ही कुछ सेंसर को कार के आगे और पीछे लगाया जाता है। अगर कार के साथ हादसा होता है तो कार में लगे सेंसर एयरबैग को एक्टिव कर देते हैं और यह बेहद कम समय में ही खुल जाता है। यह इतने कम समय में खुलता है जिससे कार सवार को गंभीर चोट से बचाया जा सके। 

रखते हैं सुरक्षितः 

एयरबैग एक्टिव होने के बाद यात्री और कार के बीच एक सुरक्षा की दीवार बना देते हैं, जिससे यात्री का सिर, छाती कार के स्टेयरिंग या अन्य किसी भी हिस्से से टकराने से बच जाता है और इस तरह से जान को बचाया जाता है।

[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]