पीयूसी सर्टिफिकेशन घर बैठे मिनटों में ऐसे करें चेक, जानें कब हो रहा एक्सपायर और क्या हैं नए नियम
Source : business.khaskhabar.com | Nov 23, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत में वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति के लिए वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट रखना जरूरी है। यह कागजात प्रमाणित करता है कि आपकी कार या बाइक से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण निर्धारित सरकारी मानकों के भीतर है। हालांकि, कई बार वाहन मालिक अपने PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट भूल जाते हैं या उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि इसे कितने समय बाद रिन्यू कराना है।
ऐसे में आप घर बैठे ही Parivahan पोर्टल के जरिए PUC सर्टिफिकेशन वैलिडिटी ऑनलाइन (Certificate Validity Online) चेक कर सकते हैं। नवंबर 2026 में PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। अब वाहन के BS एमिशन स्टैंडर्ड, उम्र और कैटेगरी के आधार पर सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अलग-अलग होगी। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि PUC सर्टिफिकेशन ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं।
PUC सर्टिफिकेशन ऑनलाइन चेक करने का तरीकाः Parivahan पोर्टल पर अपने वाहन का PUC स्टेटस चेक करने के लिए आपको दो जानकारियों की आवश्यकता होगी। पहली, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी, चेसिस नंबर के आखिरी पांच अक्षर। इन जानकारियों की मदद से आप ऑनलाइन अपने PUC सर्टिफिकेट से जुड़ी डिटेल देख सकते हैं। इसके लिए आपको केवल सर्टिफिकेट की वैलिडिटी जांचने के उद्देश्य से RTO या प्रदूषण जांच केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
PUC सर्टिफिकेट स्टेटस चेक करने का तरीकाः सबसे पहले सरकार के आधिकारिक Parivahan PUC पोर्टल पर जाएं। पोर्टल पर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद चेसिस नंबर के आखिरी पांच अक्षर भरें। मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आगे बढ़ें। स्क्रीन पर उपलब्ध वाहन की PUC डिटेल देखें। प्रदर्शित जानकारी में सर्टिफिकेट की वैलिडिटी और एक्सपायरी डेट की जांच करें।
mParivahan App से PUC सर्टिफिकेट कैसे चेक करें? Parivahan पोर्टल के अलावा वाहन मालिक सरकारी mParivahan ऐप के जरिए भी अपने वाहन से जुड़ी जानकारी को हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक mParivahan ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी डिटेल दर्ज करके उसे ऐप में जोड़ें।
वाहन की प्रोफाइल खोलने के बाद पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी को देख सकते हैं। यहां उपलब्ध PUC डिटेल में सर्टिफिकेट की वैलिडिटी की तारीख चेक कर सकते हैं। हालांकि, अगर ऐप में PUC सर्टिफिकेट की जानकारी दिखाई नहीं देती या पुरानी जानकारी नजर आती है, तो Parivahan PUC पोर्टल या अधिकृत प्रदूषण जांच केंद्र से इसकी दोबारा पुष्टि करें।
भारत में PUC सर्टिफिकेट की नई वैलिडिटीः सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने सेंटर मोटर व्हीकल (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 के तहत PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी के नियमों में संशोधन किया है। इस संबंध में 16 नवंबर 2026 को आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की गई। नए नियमों के अनुसार PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी वाहन के एमिशन स्टैंडर्ड, उम्र और परिवहन श्रेणी पर निर्भर करेगी।
[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]
[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]
[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]