businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डीजल फिर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमत 18वें दिन स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | July 17, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 diesel becomes expensive again petrol price stable 446119नई दिल्ली। डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर इजाफा हो गया, लेकिन पेट्रोल की कीमत लगातार 18वें दिन स्थिर रही। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम फिर 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन पहले गुरुवार को डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। डीजल की कीमत दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले 92 पैसे प्रति लीटर अधिक हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव लगातार 18वें दिन पूर्ववत क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना रहा।

लेनिक चारों महानगरों में डीजल की कीमत शुक्रवार को बढ़कर क्रमश: 81.35 रुपये, 76.49 रुपये, 79.56 रुपये और 78.37 रुपये प्रति लीटर हो गई।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तकरीबन स्थिरता के साथ कारोबार चल रहा था हालांकि ब्रेंट क्रूड का भाव 43 डॉलर प्रति बैरल से उपर और डब्ल्यूटीआई का 40 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज ; आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.07 फीसदी की नरमी के साथ 43.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

वहींए न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज ; नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ; डब्ल्यूटीआई के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। (आईएएनएस)

[@ अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना]


[@ अण्डा सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0