businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लगातार दूसरे दिन बढ़े डीजल के दाम, दिल्ली में 82 रुपये लीटर के करीब

Source : business.khaskhabar.com | July 26, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 diesel prices rise for the second consecutive day close to rs 82 a liter in delhi 446995नई दिल्ली। डीजल के दाम में रविवार को फिर लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई। इन दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 82 रुपये लीटर के करीब हो गई है जबकि कोलकाता में 77 रुपये लीटर के पार चली गई है। हालांकि पेट्रोल के दाम में लगातार 27वें दिन कोई फेरबदल नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में फिर दिल्ली में 15 पैसे, कोलकाता और चेन्नई में 13 पैसे जबकि मुंबई में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.94 रुपये, 77.04 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम भी लगातार 27वें दिन बिना किसी बदलाव के क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले डीजल 1.51 रुपये लीटर महंगा हो गया है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बीते दो सप्ताह से कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 10 जुलाई को भी 43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था और 24 जुलाई को भी 43 डॉलर प्रति बैरल पर ही बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के सितंबर वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र से महज 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 43.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का सितंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 41.34 डॉलर प्रति बैरल बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ 5टिप्स:हेल्दी रखे,फ्रेश फील कराये ग्रीन कलर]


[@ ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0