businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

E3 Trion स्कूटर में मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स, जानिए कितनी है कीमत

Source : business.khaskhabar.com | Aug 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 e3 trion scooter comes with great features know its price 835420
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
स्टार्टअप ई3 की ओर से बाजार में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर Trion को लान्च किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितनी रेंज मिलती है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। 

बाजार में छह अगस्त को औपचारिक तौर पर नए इलेक्ट्रिक स्कूटर E3 Trion को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्कूटर के साथ बेंगलुरु की एक स्टार्टअप ईवी सेगमेंट में अपने सफर को शुरू कर रही है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। 

इसमें दो स्क्रीन दी गई हैं, जिसमें से पहली पांच इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट, सिंगल सीट, फ्लैट फुटबोर्ड, क्रूज कंट्रोल, आगे और रिवर्स पार्किंग मोड, इको, पावर और स्पोर्ट्स राइडिंंग मोड के साथ 100 से ज्यादा फीचर्स को दिया गया है। 

इस स्कूटर में बैटरी के दो विकल्प दिए गए हैं। जिसमें 2.3 kWh और 3 kWh के LFP बैटरी के विकल्प शामिल हैं। इन में से 2.3 kWh की बैटरी रिमूवेबल है और 3 kWh की बैटरी फिक्स है। इससे स्कूटर को 165 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी बैटरी को 10 मिनट में 10 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। 

स्कूटर के तीन वेरिएंट्स को लॉन्च किया गया है। जिसमें से बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत एक लाख रुपये है। मिड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर की डिलीवरी को सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा।

[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


Headlines