businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आयशर 380 खेतों में देता है शानदार परफार्मेंस और मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 eicher 380 delivers excellent performance and durability on the farm 819034ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

किसान भाइयों के लिए आयशर 380 ट्रैक्टर बेहतर आप्शन हो सकता है। यह आपको देता है शानदार परफॉर्मेंस और मजबूती के लिए जाना जाता है। हालांकि, आयशर 380 ट्रैक्टर 40 HP की पावर के साथ आता है, जिससे यह जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे भारी कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त बन जाता है। यह लगभग 34 PTO HP देता है, जिससे यह रोटावेटर, थ्रेशर और कल्टीवेटर जैसे उपकरणों के साथ शानदार काम करता है। 

आयशर 380 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 Kg है, जिससे यह भारी औजारों और कृषि उपकरणों को आसानी से संभाल सकता है। इसके अलावा, इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स होता है जो बेहतर कंट्रोल और स्मूद ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। 

इस पेज पर आपको आयशर 380 की कीमत, हॉर्सपावर और प्रमुख फीचर्स की जानकारी मिलेगी। साथ ही, इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी, गियरबॉक्स और विभिन्न कृषि कार्यों के लिए इसकी उपयोगिता भी विस्तार से दी गई है। इस ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 5,88,440 रुपये है। 

इंजन क्षमताः 

आयशर 380 ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों के साथ एक 40 एचपी ट्रैक्टर है। यह संयोजन खेतों में बेहतर कार्य करने और बेहतर परिणाम प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इंजन की क्षमता 2500 सीसी है और अत्यधिक शक्तिशाली है। 

फीचर्सः 

आयशर 380 में सिंगल क्लच जैसी कई विशेषताएं हैं, जो इस ट्रैक्टर को किफायती बनाती है। आयशर 380 खरीदने पर पैसे की पूरी वसूली होती है। इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक भी हैं जो बेहतर ब्रेकिंग और कम फिसलन प्रदान करते हैं। कम लागत पर इस ट्रैक्टर को बनाने के लिए इन सुविधाओं और मैनुअल स्टीयरिंग का उपयोग किया गया है। 

आयशर 380 फ्यूल टैंक क्षमता 45 लीटर है। आयशर 380 एचपी श्रेणी 40 एचपी है। खरीदार इस ट्रैक्टर को चुन सकते हैं यदि उनकी जरूरतें इस ट्रैक्टर से मेल खाती हैं। ऑयशर ट्रैक्टर 380 की ऑन रोड कीमत 2026 6.10-6.40 लाख* रुपए है। आयशर 380 40 एचपी का ट्रैक्टर है और एक बहुत ही सस्ता ट्रैक्टर है।

[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]