टीवीएस अपाचे आरटीएक्स बाइक के बारे में जानिए, क्या खरीदने में है समझदारी
Source : business.khaskhabar.com | Jun 14, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली टीवीएस कंपनी ने 300 सीसी सेगमेंट में एडवेंचर बाइक के तौर पर टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 को बाजार में आफर किया है। करीब 500 किलोमीटर तक इस मोटरसाइकिल को चलाने के बाद कैसा अनुभव रहा। हमें इस मोटरसाइकिल में क्या खासियत और क्या कमियां समझ आईं। क्या इसे (TVSApache RTX Review) खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
टीवीएस की ओर से भारतीय बाजार में 300 सीसी सेगमेंट में अपाचे आरटीएक्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस मोटरसाइकिल को ई20 तक के पेट्रोल के साथ चलाने के लिए ऑफर किया गया है।
निर्माता ने इस मोटरसाइकिल को एडवेंचर सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अक्सर लंबे सफर पर मोटरसाइकिल से सफर करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। पहली नजर में इस मोटरसाइकिल को देखकर लगता है कि यह सिर्फ ज्यादा हाइट वाले लोगों के लिए बनाई गई है। लेकिन इसे आसानी से 5.5 इंच की हाइट वाले लोग भी चला सकते हैं।
ये हैं फीचर्सः टीवीएस ने इस मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट्स, लंबी विंडस्क्रीन, स्प्लिट सीट्स, लगेज रैक, कलर्ड टीएफटी डिस्प्ले, नेविगेशन सपोर्ट, टूर, रैली, अर्बन और रेन राइडिंग मोड, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस जैसे फीचर्स को दिया गया है। इन फीचर्स के कारण मोटरसाइकिल को लंबी दूरी तक चलाने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसमें जो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, उनके कारण भी इस मोटरसाइकिल को न सिर्फ शहर के ट्रैफिक में चलाना काफी आसान हो जाता है बल्कि अगर खुले हाइवे पर चलाना है तो भी रैली या टूर मोड में इसको चलाना काफी आसान लगता है। साथ में क्रूज कंट्रोल के कारण मोटरसाइकिल को लंबी दूरी तक एक ही स्पीड में चलाना आसान हो जाता है।
इतना दमदार इंजनः टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीएक्स 300 में दमदार इंजन को दिया जाता है। इस मोटरसाइकिल में 299 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे इसे 35.5 हॉर्स पावर के साथ 28.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन को दिया जाता है। जिसके साथ असिस्ट और स्ल्पिर क्लच को दिया गया है।
फाइनल वर्डिक्टः अगर आपको ऐसी मोटरसाइकिल चाहिए जो न सिर्फ आपको दमदार इंजन के साथ सफर करने का बेहतरीन अनुभव कम बजट में दे। टीवीएस के भरोसेमंद इंजन के साथ अच्छी राइड क्वालिटी मिले, अच्छी हैंडलिंग के साथ एडवेंचर सेगमेंट की मोटरसाइकिल चलानी हो तो TVS Apache RTX 300 को खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप अपनी मोटरसाइकिल से ज्यादा माइलेज चाहते हैं या फिर आपको 300 सीसी से बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल को चलाना है तो फिर आप किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकते हैं।
[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]
[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]
[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]