businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें 14 मई से प्रभावी

Source : business.khaskhabar.com | May 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 following amul mother dairy also hikes milk prices new rates effective from may 14 813527नई दिल्ली । अमूल इंडिया के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से की गई है। कंपनी ने बताया कि नई दरें 14 मई 2026 से प्रभावी हो जाएंगी।  
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीद की लागत में करीब 6 प्रतिशत की लगातार बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ताओं पर कम असर डालने की कोशिश के बावजूद कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था।
कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी पूरी लागत के मुकाबले आंशिक है और इसका उद्देश्य किसानों के हित तथा उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखना है।
प्रवक्ता ने कहा कि मदर डेयरी अपने दूध बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों और दूध खरीद पर खर्च करती है। इससे किसानों की आजीविका को समर्थन मिलता है और उपभोक्ताओं को लगातार गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराया जा सकता है।
कंपनी ने बताया कि इससे पहले दूध की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2025 में संशोधन किया गया था।
नई कीमतों के अनुसार, बल्क वेंडेड मिल्क (टोकन मिल्क) का दाम 56 रुपए से बढ़ाकर 58 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। फुल क्रीम दूध अब 70 रुपए की जगह 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, डबल टोंड मिल्क (लाइव लाइट) अब 52 रुपए के बजाय 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
गाय के दूध की कीमत 60 रुपए से बढ़ाकर 62 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि प्रो मिल्क अब 70 रुपए की जगह 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
वहीं, इससे पहले अमूल इंडिया की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया था कि अमूल दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल और अन्य प्रमुख वैरिएंट्स पर लागू होगी।
अब अमूल ताजा 500 मिली पैक 28 रुपए की जगह 29 रुपए में मिलेगा, जबकि 1 लीटर पैक 55 रुपए से बढ़कर 57 रुपए हो जाएगा। अमूल गाय दूध 500 मिली पैक की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए कर दी गई है। अमूल शक्ति 500 मिली पैक अब 31 रुपए की जगह 32 रुपए में मिलेगा। अमूल टी स्पेशल 1 लीटर पैक की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है। अमूल गोल्ड 500 मिली पैक अब 34 रुपए की जगह 35 रुपए में मिलेगा।
वहीं, अमूल बफेलो मिल्क 500 मिली पैक की कीमत 37 रुपए से बढ़ाकर 39 रुपए कर दी गई है।
--आईएएनएस
 

[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]