businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में कमजोरी जारी, करीब 0.70 प्रतिशत तक घटे दाम

Source : business.khaskhabar.com | Nov 25, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver prices continue to weaken with prices falling by about 070 percent 863195मुंबई । सोने और चांदी में कमजोरी का ट्रेंड जारी है और बुधवार को शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक कम हो गया है।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:40 पर 627 रुपए या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
इसकी शुरुआत पिछली क्लोजिंग 1,22,329 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले गिरावट के साथ 1,21,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हुई। 
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। 
खबर लिखे जाने तक चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 998 रुपए या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,44,440 रुपए प्रति किलो पर था।
चांदी पिछली क्लोजिंग 1,45,438 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,45,003 रुपए प्रति किलो पर खुली थी। 
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दबाव की वजह अगले महीने होने वाली अमेरिकी फेड की बैठक में ब्याज दरों के बढ़ने की संभावना है। वहीं, डॉलर इंडेक्स का लगातार बढ़ना भी कीमती धातुओं पर दबाव पैदा कर रहा है। 
दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के खिलाफ अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाले डॉलर इंडेक्स करीब 20 महीनों के उच्चतम स्तर 103.93 पर पहुंच गया है। 
डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं जैसे यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।
अंतररष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। सोना 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,545 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 40.50 डॉलर प्रति औंस पर था।सोने ने बीते एक महीने में 11 प्रतिशत, छह महीनों में 22 प्रतिशत और बीते एक साल में करीब 15 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है। वहीं, चांदी ने बीते एक महीने में 25 प्रतिशत, छह महीनों में 47 प्रतिशत और बीते एक साल में करीब 24 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है।
--आईएएनएस
 

[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


Headlines