होंडा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, मिलेगा कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस
Source : business.khaskhabar.com | Sep 10, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बाजार में इस महीने अपनी किस गाड़ी पर सबसे ज्यादा Discount Offer किया जा रहा है। किस गाड़ी पर किस तरह के ऑफर को दिया जा रहा है। हम आपको बता रहे हैं। होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर Honda Amaze को ऑफर किया जाता है।
निर्माता की ओर से इस महीने इसकी तीसरी जेनरेशन को खरीदने पर 50 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर को दिया जा रहा है। इस कार की दूसरी जेनरेशन पर इस महीने 40 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। Honda Amaze की तीसरी जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
होंडा सिटी पर भी होगी बचतः होंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। इस महीने के दौरान इस कार पर भी निर्माता की ओर से डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस महीने होंडा सिटी को खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है। निर्माता इस महीने इस कार पर 1.30 लाख रुपये का ऑफर दे रही है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
होंडा इलीवेट पर कितनी होगी बचतः होंडा की ओर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Honda Elevate को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस महीने के दौरान अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर अधिकतम 1.79 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। होंडा की ओर से अपनी सभी कारों में से एलीवेट पर सबसे ज्यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत की शुरूआत 11.81 लाख रुपये से हो जाती है।
[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]
[@ यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!]
[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]